दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ

सागर: अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा के तत्वाधान मे आयोजित दो दिवसीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ सागर जिला मुख्यालय पर स्थित आदर्श गार्डन मे हुआ। ध्वजारोहणकर्ता सुषमा अशोक जैन और मुख्य अतिथि पवन कुमार विनोद कुमार विभोर जैन मुंबई रहे। परिचय सम्मेलन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी और निदेशक मंडल से सुभाष चौधरी ने किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का महासभा के पदाधिकारियो ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विवाह योग्य दिगंबर जैन युवक युवतियो की जानकारी पर केंद्रित संस्कार पत्रिका का विमोचन अभय जैन छिंदवाडा द्वारा किया गया।

स्वागत भाषण महासभा के महामंत्री श्रेयांश जैन संग सेल्स ने दिया। संयोजक महेन्द्र जैन बहरोल ने पत्रिका से संबंधित जानकारी रखते हुए बताया कि पत्रिका मे विवाह योग्य 1350 युवक युवतियों की सचित्र जानकारी दी गई है। गोल्लाचार्य युवा सम्मान समारोह के संयोजक डॉक्टर अरविंद जैन ने विस्तृत जानकारी रखी। निदेशक मंडल के संतोष जैन घड़ी ने कहा कि परिचय सम्मेलन सागर मे छठवी बार हो रहा है। मंगलाचरण कलशा गोदरे द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ नंदन पाठशाला गौराबाई दिगंबर जैन की बालिकाओ द्वार किया गया।महासभा के जिनेश जैन बहरोल ने अब तक हुए सम्मेलन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह मे महेन्द्र जैन जबलपुर, देवेन्द्र जैन लुहारी, महेन्द्र जैन बडागांव, विनोद जैन कोतमा, राकेश जैन चच्चाजी,दिलीप जैनआयकर, जय कुमार जैन, डॉक्टर सुबोध जैन, विजय जैन बाबाजी,मनोज जैन बंगेला, सुभाष सिंघई कटनी, क्रांति जैन, विनोद जैन,समीर जैन, राजेश जैन रागी,दीपचंद जैन दमोह, चक्रेश जैन शास्त्री भोपाल, सुबोध जैन, अजित जैन, , श्रेणिक जैन, अंकुर जैन, प्रेमचंद जैन बरेठी,पारस जैन दमोह ,सुरेंद्र खुर्देलीय, राजेश जैन नवकार इंदौर, सुधीर सिंघई, रविकांत जैन, सहित बड़ी संख्या मे साधर्मी बंधुओ ने सहभागिता की।

Next Post

दिवाली से पहले राहुल से अपील: 1 नवंबर की INDIA ब्लॉक रैली 10 नवंबर के बाद करें, दिल्ली के कारोबारियों ने जताया 10 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा

Sat Oct 24 , 2026
नई दिल्ली: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली 10 नवंबर के बाद करने की अपील की है। संगठन के अनुसार रैली से दिवाली के पीक सीजन में 10 हजार करोड़ रुपये का […]

You May Like