जनसुनवाई में 96 आई शिकायतें, पारिवारिक विवाद से साइबर ठगी तक फरियाद


इंदौर:पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 96 लोग अलग अलग समस्याएं लेकर पहुंचे. इनमें पति पत्नी और बेटा बहू से जुड़े पारिवारिक विवाद, पड़ोसियों से झगड़े, युवतियों को ब्लैकमेल करने, वेतन नहीं मिलने और पैसों के लेन-देन से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं. प्लॉट मकान और जमीन की धोखाधड़ी, साइबर व वित्तीय ठगी तथा पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने की शिकायतें भी सामने आईं.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर तथा फोन के जरिए तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए. जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू की गई. पारिवारिक और आपसी विवादों के समाधान के लिए पुलिस मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी कर रही है.

Next Post

अनंत चतुर्दशी में बेहतर ड्यूटी निभाने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed Sep 30 , 2026
इंदौर: अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान झांकियों और अखाड़ों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया. पलासिया स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान […]

You May Like