इंदौर: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों ने इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार का भ्रमण कर स्थानीय संस्कृति, कला और परंपराओं को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने बाजार में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा छोटे व्यापारियों, कारीगरों और शिल्पकारों से संवाद कर उनके उत्पादों एवं कार्यशैली की जानकारी प्राप्त की।
विदेशी प्रतिनिधियों ने हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाकृतियों और स्थानीय उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई तथा उनकी सराहना की। इसके साथ ही कई मेहमान शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा भी पहुंचे, जहां उन्होंने इस भव्य ऐतिहासिक इमारत का अवलोकन किया। राजवाड़ा की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व से प्रभावित मेहमानों ने इसकी जमकर प्रशंसा की।
ग्रामीण हाट बाजार और राजवाड़ा के भ्रमण के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली से रूबरू होने का अवसर मिला।
Next Post
बांग्लादेश का ऐतिहासिक उलटफेर: 21 साल बाद वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दी मात, डीएलएस नियम के तहत 86 रनों से दर्ज की शानदार जीत
Wed Jun 10 , 2026
ढाका | ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों (डीएलएस नियम) से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 42.2 ओवरों में 191/9 के स्कोर पर थी, तभी बारिश के […]

You May Like
-
8 months ago
गैस कटर से काटकर एटीएम मशीन ले जाने की कोशिश
-
7 months ago
बंगलादेश में हादी के मौत के बाद हिंसा
-
2 weeks ago
टोकन वितरण की व्यवस्था 01 अगस्त से होगी शुरू