इछावर। पुलिस ने ग्राम रामनगर और मोलगा के बीच 11 केव्ही बिजली लाइन के खंभे तोड़कर तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत का बिजली तार, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा एक कार जब्त की है.
पुलिस के अनुसार सहायक यंत्री उपसंभाग इछावर विदुर दुबे ने 4 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मई की रात अज्ञात चोरों ने रामनगर-मोलगा के बीच 11 केव्ही लाइन के 18 बिजली खंभे तोड़कर बिजली तार चोरी कर लिया है. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अयान खां, जेद हसन, राजेंद्र मेवाड़ा, राजा बामनिया शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों से बिजली तार, कटर, दरांता तथा घटना में प्रयुक्त वैन जब्त कर ली है.
