ग्वालियर के बड़े उद्योगपति चरणजीत नागपाल का दुबई में निधन, लंदन से लौटते समय आया हार्ट अटैक

ग्वालियर: ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के उद्योग जगत को आज सोमवार सुबह बड़ा झटका लगा, जब शहर के प्रमुख उद्योगपति और मोटरसाइकिल एवं ऑटोमोबाइल कारोबारी चरणजीत नागपाल का दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। नागपाल अपनी पत्नी के साथ व्यावसायिक कार्य से लंदन गए हुए थे और वहां से दुबई होते हुए भारत लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब पांच बजे दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।

उनके भाई हरिओम नागपाल ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि चरणजीत नागपाल के बेटे दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया जाएगा। परिवार में उनका बेटा और बेटी हैं। बेटा भी पारिवारिक कारोबार से जुड़ा हुआ है।चरणजीत नागपाल ने वर्ष 1990 में राजदूत मोटरसाइकिल की डीलरशिप के साथ ‘प्रेम मोटर्स’ की शुरुआत की थी। वर्ष 2001 में उन्होंने मारुति सुजुकी की डीलरशिप हासिल की और धीरे-धीरे अपने कारोबार का विस्तार किया। वर्तमान में उनकी कंपनी मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 58 से अधिक शोरूम और 43 वर्कशॉप संचालित कर रही है।
ऑटोमोबाइल कारोबार के अलावा उन्होंने परिवहन क्षेत्र में भी बड़ा नेटवर्क खड़ा किया। वर्ष 2011 से मारुति सुजुकी और होंडा मोटरसाइकिल के वाहनों के परिवहन के लिए 150 से अधिक ट्रेलर और ट्रकों का बेड़ा संचालित किया जा रहा है।

Next Post

सरई में विकास कार्य बना मुसीबत, जाम में फंसी एंबुलेंस

Mon Jun 29 , 2026
सिंगरौली/सरई: नगर परिषद सरई में विकास कार्यों की अव्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। मुख्य मार्ग पर निर्माण सामग्री—बालू, गिट्टी और मिट्टी—बिखरी रहने से सोमवार को घंटों लंबा जाम लग गया। हालात इतने खराब हो गए कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, […]

You May Like