सरई में विकास कार्य बना मुसीबत, जाम में फंसी एंबुलेंस

सिंगरौली/सरई: नगर परिषद सरई में विकास कार्यों की अव्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। मुख्य मार्ग पर निर्माण सामग्री—बालू, गिट्टी और मिट्टी—बिखरी रहने से सोमवार को घंटों लंबा जाम लग गया। हालात इतने खराब हो गए कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री लंबे समय से फैली हुई है, लेकिन नगर परिषद द्वारा न तो इसे हटाने की व्यवस्था की जा रही है और न ही यातायात सुचारु रखने के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। लोगों का आरोप है कि लापरवाही का खामियाजा आम राहगीरों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी गंभीर मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है।नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से सड़क को तत्काल साफ कराने, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Next Post

फायदा या फंसाव? ई-20 पेट्रोल से पुराने वाहनों का माइलेज घटा, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ा

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल: देश में प्रदूषण कम करने और पेट्रोल पर निर्भरता घटाने के उद्देश्य से ई-20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है। अप्रैल 2025 से नई दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों को ई-20 के अनुकूल बनाकर बाजार में उतारा जा रहा है। हालांकि, इससे पहले खरीदे गए लाखों […]

You May Like