खामेनेई ने प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना

खामेनेई ने प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना

तेहरान, 09 जनवरी (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक संबोधन में श्री खामेनेई ने विदेशी समर्थित तत्वों पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। श्री खामेनेई ने कहा कि सभी को यह जान लेना चाहिए कि इस्लामी गणतंत्र हजारों सम्मानित लोगों के खून के दम पर सत्ता में आया है और यह उपद्रवियों के सामने पीछे नहीं हटेगा।

राजधानी में जारी अशांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें देश चलाना आता होता तो वे अपना देश ठीक से चलाते क्योंकि अमेरिका के भीतर ही कई समस्याएं हैं। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ 1,000 से अधिक ईरानियों के खून से रंगे हुए हैं। उनके इस बयान को जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के संदर्भ में देखा जा रहा है। श्री खामेनेई ने अपने समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए युवाओं से कहा कि अपनी तैयारी और एकता बनाए रखें क्योंकि एक एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन पर विजय प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान में आर्थिक नीतियों को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

Next Post

कीव पर रूसी हमलों में चार लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

Fri Jan 9 , 2026
कीव, 09 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) यूक्रेन पर पूरी रात रूस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन एवं मिसाइल से हमला किया जिसमें राजधानी कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। कीव के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि […]

You May Like