
शहडोल। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा तिराहे में गुरुवार शाम को घटी।
पुलिस ने बताया कि बाइक में सवार दोनों युवक ब्यौहारी से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी न्यू बरौंधा तिराहे के पास यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक में दो लोग सवार थे, और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तभी न्यू बरौंधा तिराहे के पास बाइक चालक ने अपना नियंत्रण बाइक से खो दिया और डिवाइडर से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क में जा गिरी, जिससे दोनों के सर में गंभीर चोट लगी और दोनों ने ही मौके पर दम तोड दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों में एक की पहचान महिपाल कोल निवाशी बरकछ के रूप में हुई है। दूसरे शव की पहचान करवाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिपाल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही दूसरे मृतक की पहचान हो सकेगी।
