शातिर तस्कर मनोज उर्फ बकरी अरेस्ट, गांजा बरामद

इटारसी। पुलिस ने शातिर तस्कर को डोलरिया रोड से गिरफ्तार कर उसके पास से 92 हजार रुपए कीमत का 4.660 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। शातिर तस्कर मनोज उर्फ बकरी पिता सुभाषचंद पांडेय पोर्टरखोली का रहने वाला है। उसके कब्जे से भूरिया बाबा मंदिर के पास डोलरिया रोड से यह गांजा जब्त किया है।

टीआई गौरव सिंह बुंदेला के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। आज मुखबिर की सूचना पर मनोज उर्फ बकरी को पकड़ा है।

इस गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक इंद्रकुमार सोनी, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्ष हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र परिहार, हरीश डिगरसे की प्रमुख भूमिका रही है।

Next Post

कलेक्टर-एसपी ने बांदकपुर में सीएम के दौरे के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mon Apr 28 , 2025
दमोह। बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 9 मई को बांदकपुर पहुंचकर भूमि पूजन करेंगे. यह बड़ी अच्छी बात आई है कि जल्द ही कॉरिडोर का काम शुरू होगा. इसी को लेकर आज पुनः कलेक्टर कोचर और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने अपने […]

You May Like