कलेक्टर-एसपी ने बांदकपुर में सीएम के दौरे के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

दमोह। बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 9 मई को बांदकपुर पहुंचकर भूमि पूजन करेंगे. यह बड़ी अच्छी बात आई है कि जल्द ही कॉरिडोर का काम शुरू होगा. इसी को लेकर आज पुनः कलेक्टर कोचर और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने अपने पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर ट्रस्ट और अधिकारियों के साथ सभा स्थल, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, एसडीओपी रघु केशरी, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार प्रीतम सिंह, मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक रामकृपाल पाठक, थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, पीडब्ल्यूडी विभाग अनिल अठिया, विद्युत विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, संघर्ष समिति के शंकर गौतम, के अलावा और भी अधिकारी गण क्षेत्रीय जन विशेष रूप से मौजूद हैं।

Next Post

चेंबर आवंटन याचिका पर HC का हस्तक्षेप से इनकार

Mon Apr 28 , 2025
सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह द्वारा विगत माह उनको नगर पालिका में बैठने के लिए बनाई गई अस्थाई व्यवस्था वाले कक्ष को खाली करा लेने के उपरांत उन्हें चैंबर आवंटन कराए जाने को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर में एक याचिका दायर की गई थी। हाई […]

You May Like

मनोरंजन