छतरपुर की मस्जिद में आगजनी: दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

छतरपुर। जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात शरारती तत्वों ने मस्जिद में आग लगा दी। आग से मस्जिद में रखे धार्मिक ग्रंथ, किताबें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मस्जिद के इमाम ने बताया कि आगजनी में कई महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ और सामग्री नष्ट हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों हर्ष पटेरिया और मनोज पटेरिया को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व भी इसी गांव में ऐसी ही आगजनी की घटना सामने आई थी। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

Next Post

अचानक हुई तेज बारिश से मंडी में मची अफरातफरी 

Fri Oct 24 , 2025
बेगमगंज। आज अचानक तेज वर्षा होने से सोयाबीन बेंचने आए किसानों को बरसते पानी से अपनी उपज बचाने के लिए जुगत लगाना पड़ी। किसानों की सहायता के लिए तत्काल कृषि मंडी प्रशासन द्वारा व्यवस्था करते हुए सोयाबीन से भरी ट्रालियों को तिरपाल डलवाकर एवं सेड के अंदर खड़ी करके सुरक्षित […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।