अचानक हुई तेज बारिश से मंडी में मची अफरातफरी 

बेगमगंज। आज अचानक तेज वर्षा होने से सोयाबीन बेंचने आए किसानों को बरसते पानी से अपनी उपज बचाने के लिए जुगत लगाना पड़ी।

किसानों की सहायता के लिए तत्काल कृषि मंडी प्रशासन द्वारा व्यवस्था करते हुए सोयाबीन से भरी ट्रालियों को तिरपाल डलवाकर एवं सेड के अंदर खड़ी करके सुरक्षित किया गया।

कृषि उपज मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी ने बताया कि आज मंडी में सोयाबीन की आवक अच्छी रही। प्रथम पारी की नीलामी हो चुकी थी दूसरे चरण की नीलामी भोजन अवकाश की बाद शुरू करवा दी थी। व्यापारियों एवं किसानों के बीच नीलामी चल रही थी कि शाम करीब 4 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों में अफरातफरी मच गई थी। मंडीकर्मियों द्वारा तत्काल सभी किसानों के ट्रैक्टर -ट्रालियों को तिरपाल से ढापकर एवं सेड के अंदर पहुँचाकर सुरक्षित कराया गया है।

किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि मंडी प्रांगण में नीलामी प्रक्रिया चल रही है।

इधर बेगमगंज तहसील के अतिरिक्त विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील एवं सागर जिले की राहतगढ़ , जैसीनगर तहसील के विभिन्न गांव से भावांतर योजना में सोयाबीन की बिक्री करने आए किसानों भगवान सिंह ग्राम परसौरा तहसील ग्यारसपुर का कहना है कि हम लोग बेगमगंज मंडी में माल बेचने इसलिए आते है कि इधर व्यापारी नीलामी के बाद माल खरीदने में ईमानदारी से तुलाई कराकर तत्काल पैसे भुगतान कर देते है जबकि विदिशा एवं सागर के व्यापारी 15 – 15 दिन तक भुगतान नहीं करते है।

इसके अतिरिक्त मंडी में शुद्ध पेयजल एवं किसान कैंटीन में शुद्ध भोजन , कृषक विश्रामगृह सहित अन्य बेहतरीन सुविधाओं के कारण जहां मॉल लेकर आकर बेंचते है।

अभी वर्षा का दौर जारी है। इसके अतिरिक्त नगर का इलेक्ट्रॉनिक मार्केट , सब्जी मार्केट , फल फ्रूट मार्केट में भी अव्यवस्था फैल गई। वहीं अन्य कारोबारियों के धंधे पर भी असर देखने को मिला।

Next Post

6 साल से फरार स्थाई वारंटी को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। हबीबगंज पुलिस ने छह वर्ष से फरार स्थाई वारंटी पवन सिंह राजपूत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आगामी त्यौहारों और नववर्ष के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर निगरानी और वारंट तामिली के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-1 आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त […]

You May Like