छठ पूजा पर घर जा रहे बिहार के दो युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नासिक, 19 अक्टूबर (वार्ता) छठ पूजा के लिए कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहे दो युवकों की शनिवार रात महाराष्ट्र के नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास गिर जाने से मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल जा रही इस गाड़ी के नासिक रोड स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद हुआ। स्टेशन प्रबंधक प्रकाश को चलती ट्रेन से तीन यात्रियों के जेल रोड हनुमान मंदिर के पास धाकले नगर इलाके में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने नासिक रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

नासिक रोड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले मामले की जानकारी मिलते ही अपने सहयोगियों साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भुसावल ट्रैक पर किलोमीटर मार्कर 190/1 और 190/3 के बीच दो शव बरामद किए और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष की है पर उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण यह दुर्घटना हुई। भीड़ के कारण कई यात्री रेल के डिब्बे के दरवाजों के पास खड़े होकर सफर कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित संभवतः दिवाली या छठ पूजा के लिए अपने पैतृक गांवों लौट रहे थे।

 

 

Next Post

दिवाली से पहले ग्वालियर पुलिस आठ राज्यों से ढूंढ लाई 6.94 करोड़ के मोबाइल, ग्वालियर प्रदेश में नंबर वन पर

Sun Oct 19 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने गुम मोबाइल की बरामदगी में नया रिकॉर्ड कायम किया है. पुलिस मुख्यालय भोपाल, सीईआईआर पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर मोबाइल रिकवरी में मध्यप्रदेश में नंबर-1 है। बरामदगी के प्रतिशत के आधार पर जिले को दूसरा स्थान मिला है। मंडला ने पहला और […]

You May Like