आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी कराने वाला मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार 

बालाघाट। वारासिवनी पुलिस ने आरक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर से छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ा है। अभ्यर्थियों को गलत तरीके से पास कराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विवेक शर्मा (29 वर्ष) तील साल से फरार था।

विवेक शिवपुरी जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत चितहारी का रहने वाला है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे कहां से पकड़ा है, इसकी जानकारी उजागर नहीं की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह पूरा मामला सरदार पटेल यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्र में हुई आरक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है।

कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अगस्त से कराया था। इसी दौरान धोखाधड़ी सामने आने पर 18 अगस्त 2023 को केंद्र की पर्यवेक्षक सोनिया साहू ने थाने में शिकायत

दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला था कि कंप्यूटर सिस्टम को हैक करके अभ्यर्थियों को अनुचित तरीकों से परीक्षा में पास कराया जा रहा था। पुलिस ने जांच के बाद सबसे पहले परीक्षा एजेंसी के आउटसोर्स कर्मचारी अंकित पिछोड़े और उसके साथी गौरव रिनायत को गिरफ्तार किया था।

इसके पश्चात सितंबर 2023 में ग्वालियर के हरीश उर्फ रोहित मुडोतिया और आगरा के मंजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, वहीं मुख्य आरोपी विवेक शर्मा लगातार फरार चल रहा था।

Next Post

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की छठी मंजिल पर बवाल

Tue Aug 25 , 2026
इंदौर. सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मंगलवार शाम 60 वर्षीय ताहिरा कपाड़िया की मौत के बाद परिजन भड़क गए. छठी मंजिल स्थित आईसीयू में इलाज को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने डॉक्टर से मारपीट की और मेडिकल उपकरण फेंक दिए. घटना से मरीजों और स्टाफ में अफरा […]

You May Like