थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री संघर्षविराम के लिये मलेशिया रवाना

बैंकॉक, 28 जुलाई (वार्ता) थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने आज कहा कि वह कंबोडियाई पक्ष के साथ अपनी बातचीत में युद्धविराम को लागू करने के ठोस उपायों पर चर्चा करेंगे।

श्री वेचायाचाई ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए मलेशिया रवाना होने से पहले यहां मीडिया को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि उनके आज दोपहर कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात करने की संभावना है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तत्काल युद्धविराम पर पहुँचने और नागरिकों को और अधिक नुकसान से बचाने संबधी मसलों पर वार्ता की उम्मीद है।

श्री मानेट ने मलेशिया में होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिये रविवार को ही हामी भरी थी।

Next Post

आईएईए का दल ईरान का दौरा करेगा

Mon Jul 28 , 2025
विएना/तेहरान, 28 जुलाई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की ‘अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की एक टीम अगले दो हफ़्तों के भीतर ईरान का दौरा करेगी। टाइम्स ऑफ़ इज़राइल अखबार में सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बाघेई के हवाले से यह खबर दी […]

You May Like