वकीलों ने पुलिस का पुतला जलाया, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सात दिन में लागू करने का अल्टीमेटम

ग्वालियर। शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में वकीलों ने कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों ने करैरा पुलिस का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। आक्रोशित वकीलों ने शासन को अल्टीमेटम दिया है कि सात दिन के अंदर यदि “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू नहीं होता है तो सभी वकील भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

आज सोमवार को वकील कोर्ट तो आए, लेकिन काम नहीं किया। शिवपुरी में कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में आक्रोश है। वकीलों की हड़ताल से ग्वालियर में हाईकोर्ट के एक हजार और सेशन कोर्ट के लगभग दो हजार केस प्रभावित हुए हैं।

आज सोमवार दोपहर हाईकोर्ट व जिला एवं सत्र न्यायालय के वकील एकजुट हुए और धरना प्रदर्शन किया। वकीलों ने करैरा पुलिस का पुतला दहन किया। मुर्दाबाद की नारेबाजी की गई। वकीलों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक के नेतृत्व में वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसएडीएम अतुल सिंह को सौंपा है।

Next Post

राष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन में भविष्य की खेती पर मंथन

Mon Feb 16 , 2026
ग्वालियर। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से कमजोर होती मिट्टी और घटते कार्बन स्तर पर गंभीर चिंता जताते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक व गौ-आधारित खेती को भविष्य का रास्ता बताया। भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित दो दिवसीय […]

You May Like

Play sound