शाह का बड़ा फैसला: बाढ़-बारिश प्रभावित किसानों को राहत देते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक को 1,950 करोड़ की अग्रिम राशि जारी

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर 2025: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक को अग्रिम राहत राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है। यह राशि 1,950.80 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,566.40 करोड़ रुपये महाराष्ट्र को और 384.40 करोड़ रुपये कर्नाटक को आवंटित किए गए हैं। यह राशि 2025-26 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में केंद्र के हिस्से की दूसरी किस्त है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों को सर्वोपरि मानती है। इस वर्ष केंद्र ने एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और राष्ट्रय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश और बाढ़ से कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान पर केंद्र की ओर से पर्याप्त मदद देने का आश्वासन दिया था। महाराष्ट्र के दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ भी बैठक की थी। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भी यह आश्वासन दिया गया था कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा विस्तृत रिपोर्ट भेजने के बाद किसानों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी। अब यह अग्रिम राशि जारी होने से उनका वादा पूरा हो गया है।

Next Post

दिवाली ट्रेडिंग: आज शेयर बाजार खुला रहेगा, लेकिन 21 अक्टूबर को होगी 'मुहूर्त ट्रेडिंग'; 22 को बाज़ार पूरी तरह बंद

Mon Oct 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर 2025: आमतौर पर सोमवार को सप्ताह का पहला कारोबारी दिन होता है, लेकिन आज, 20 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार के कारण कई निवेशकों में यह भ्रम है कि शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कारोबार […]

You May Like