
इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में दुकान के मैनेजर द्वारा ही चोरी करने का मामला सामने आया है. आरोपी मैनेजर हार्डवेयर का सामान चोरी कर ऑटो में रखवाते पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार फरियादी युसुफ मालूभाई वाला (48) निवासी सेफी नगर ने शिकायत में बताया कि उसके कर्मचारी शमी गौरी ने सूचना दी कि दुकान का मैनेजर विजय द्विवेदी हार्डवेयर की बोरी, जिसमें शटर के कुंडे थे, चोरी कर ऑटो रिक्शा नम्बर एमपी 09 टीए 3734 में रखवा रहा है. सूचना के आधार पर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी विजय द्विवेदी के खिलाफ संबंधित धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Next Post
कुत्ते के भौंकने पर चाकू लेकर किया विवाद, मां बेटे ने दी जान से मारने की धमकी
Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मां बेटे ने महिला को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक फरियादिया आयुषी (26) निवासी […]

You May Like
-
3 months ago
एसपी आनंद कलादगी ने किया बनवार चौकी का औचक निरीक्षण
-
4 months ago
राहत! स्लॉट बुकिंग क्षमता एक हजार से बढ़ाकर 2250 की