विमल तारण पर हमले के विरोध में ज्ञापन, साजिशकर्ताओं के खुलासे की मांग

विदिशा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विमल तारण पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और अधिवक्ता संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन देने वालों में जिला सकल जैन समाज महिला समिति, वैश्य महासम्मेलन, जिला कांग्रेस कमेटी, टैक्स बार एसोसिएशन और जिला अभिभाषक संघ शामिल रहे.

सुबह 11 बजे प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर कुछ देर इंतजार करना पड़ा. बाद में पुलिस अधीक्षक के आने पर ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विदिशा में बढ़ते गुंडाराज पर नाराजगी जताई. जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष संतोष शर्मा ने वीडियो वायरल करने वालों की जांच और साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Next Post

नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में दो विदेशी नागरिकों समेत सात के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी और धन शोधन मामले की चल रही जांच में तंजानिया और ज़िम्बाब्वे के दो विदेशी नागरिकों समेत सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरोपियों में तंजानियाई […]

You May Like