मिसाईल मेन कलाम साहब की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने खिराजे अकीदत पेश की

दमोह। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा मिसाईल मेन एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि को स्मरण करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय में एक विचार गोष्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने भाग लेकर कलाम साहब के संपूर्ण जीवन, देश प्रेम देश भक्ति में न्यौछावर कर उन्होने भारत देश को दुनिया में मिसाईल मेन व परमाणु लेश बनाकर शक्तिशाली देशो की सूची पर रखकर उन्होने देश के प्रथम व्यक्ति राष्ट्रपति का पद ग्रहण कर देश को आर्थिक मजबूत बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कलाम साहब को श्रृद्धाजंलि पेश कर कलाम साहब की अनेक उपलब्धियों पर रोशनी डाली। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष मोनू चौरसिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, समाज के वरिष्ठ नियाज कुरैशी ने भी कलाम साहब के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत रत्न, पदभूषण से सम्मानित कलाम साहब ने सामाजिक क्षेत्र में अनेक खोजे एवं उपलब्धियां हासिल की। कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा अल्यसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेड साजिद रिजवी ने कलाम साहब के जीवन परिचय पर रोशनी डालते हुए कहा कि कलाम साहब ने सामरिक क्षेत्र में अनेक खोजे की और साथ ही स्व अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर मनोनीत हुए जिसे उन्होने देश की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ बनाई। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.पी पटैल व वरिष्ठ शिक्षक मनीष नेमा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कलाम साहब की पुण्यतिथि के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं से कलाम साहब के जीवन परिचय पर विचार गोष्ठी में भाग लेने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा शील्ड एवं प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही क्विज काम्पटीशन में 10 छात्र-छात्राओं को सात्वनां पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री कार्यक्रम प्रभारी सलमान भाई जिला, संचालन महामंत्री सद्दाम भाई, जिला उपाध्यक्ष वसीम भाई, अमजद भाई, युवा नेता मुख्तार भाई, भाजपा नेता सुनील राय, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मुबीन कुरैशी, मीडिया प्रभारी सरताज भाई शरीफ भाई समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

शासकीय कमला नेहरु महिला महाविद्यालय दमोह में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्वोत्सव

Wed Jul 29 , 2026
दमोह।  गुरु पूर्णिमा का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह पटेल, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. पी. नायक सेवा निवृत प्राध्यापक व डॉ. रेखा जैन सेवा निवृत प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. चौधरी […]

You May Like