चाबी लगी टेम्पो ट्रैवलर लेकर निकला चालक, रास्ते में मचाया तांडव

इंदौर:शहर में मंगलवार सुबह एक बेकाबू टेम्पो ट्रैवलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. सयाजी होटल के पास खड़ी चाबी लगी गाड़ी लेकर निकला चालक हीरानगर से बाणगंगा तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाता रहा. इस दौरान उसने एक लोडिंग वाहन और बाइक को टक्कर मारी, फिर बिजली के पोल में जा घुसा. हादसे के बाद लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना में चालक सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है. पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर समेत दुर्घटना में शामिल तीनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा एक युवक सयाजी होटल के पास खड़ी चाबी लगी टेम्पो ट्रैवलर लेकर निकल गया. इसके बाद वह तेज गति से वाहन चलाते हुए हीरानगर इलाके में कर्णावात पान कॉर्नर के सामने पहुंचा, जहां उसने एक लोडिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और वाहन लेकर आगे बढ़ गया. लोडिंग वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक बाणगंगा इलाके की ओर बढ़ा. यहां उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और कुछ दूरी पर बिजली के पोल में वाहन घुसा दिया.

लगातार टक्करों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में खातीपुरा में रहने वाले इंद्रपाल सहित दो घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में घायल चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया है. लगातार टक्कर मारते हुए जा रहे टेम्पो ट्रैवलर को देखकर लोगों ने उसका करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया. बाणगंगा इलाके में वाहन रुकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर, बाइक और लोडिंग रिक्शा जब्त कर लिए हैं. प्रारंभिक जानकारी में चालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मामले में जांच कर रहे है, एडिशनल डीसीपी
मामले में एडिशनल डीसीपी, ओमप्रकाश ने बताया कि चालक सयाजी होटल के पास खड़ी चाबी लगी टेम्पो ट्रैवलर लेकर निकला था. उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी. दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया है. टेम्पो ट्रैवलर, बाइक और लोडिंग रिक्शा जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

भोपाल में बदल रहा दीवारों के रंगों का ट्रेंड, डार्क शेड्स की जगह लाइट कलर्स की बढ़ी पसंद

Tue Oct 13 , 2026
भोपाल:घरों की दीवारों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अब लोगों की रंगों को लेकर पसंद बदल रही है। पारंपरिक सफेद, क्रीम और गुलाबी रंगों के साथ अब बेज, सेज ग्रीन, लाइट येलो, लाइट ग्रीन और पेस्टल कलर्स का क्रेज बढ़ रहा है। खासकर नई जनरेशन डार्क शेड्स के […]

You May Like

Play sound