बालाघाट:शहर के लगे हुए गर्रा बोटैनिकल गार्डन के शमशान के पास स्थित शिव मंदिर के कलश में नॉनवेज की ग्रेवी डालने का मामला सामने आया था। इस मामले में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा सघन जांच की गई, सीसीटीवी कैमरे तक से जांच की गई । और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसके द्वारा यह किया गया है.
उसने बताया कि बोटैनिकल गार्डन के समीप एक बर्थडे पार्टी में बर्तन साफ करने के दौरान उसने ग्रेवी एक बोतल में रख लिया और शमशान के पास शराब पिया और शिव मंदिर में रखे कलश के ऊपर नॉनवेज की ग्रेवी डाल दिया आरोपी बालाघाट स्नेह नगर निवासी योगेश पिता सहदेव नागवंशी उम्र 40 वर्ष है जिसे अभी रक्षा में ले लिया गया है आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 299 के तहत अपराध पक्ष कर लिया गया है और कराई से पूछताछ की जा रही है
