
आशीष कुर्ल/दीपक तिवारी
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं। बैठक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के मसौदे के साथ अन्य नौ महत्वपूर्ण विधेयकों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री विश्वास सारंग ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विरासत वाले जगदीशपुर में आयोजित यह कैबिनेट कई महत्वपूर्ण फैसलों की साक्षी बनेगी। मंत्रियों ने विश्वास जताया कि समान नागरिक संहिता से जुड़े विधेयक को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी, जो प्रदेश के लिए एक अहम कदम साबित होगा।
