सब रजिस्ट्रार के निर्देश, पंजीकृत विधान से ही काम करें चेंबर

ग्वालियर: फर्म्स एवं सोसायटी के सब रजिस्ट्रार बीएस सोलंकी ने चेंबर आफ कामर्स के सदस्य विजय सोमानी द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मप्र चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि विजय सोमानी मेसर्स सोमानी ब्रदर्स डीडवाना ओली लश्कर ग्वालियर के शिकायती पत्र पर उल्लेखित तथ्यों का परीक्षण कर संस्था के पंजीकृत विधान के अनुसार शिकायत पर नियमानुसार निर्णय लेते हुये शिकायतकर्ता के साथ ही इस कार्यालय को भी सूचित करें।

सब रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी बीएस सोलंकी ने आज ही प्राप्त शिकायत पर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व सचिव दीपक अग्रवाल को चेंबर सदस्य विजय सोमानी द्वारा की गई शिकायत की प्रति भी भेजी हैं। विजय सोमानी ने शिकायत में कहा था कि चेंबर में 12 जून की असाधारण सभा को निरस्त कर 21 दिन पूर्व की सूचना प्रकाशित कर असाधारण सभा आमंत्रित की जाये।

इस पर सब रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी बीएस सोलंकी ने चेंबर अध्यक्ष व सचिव को कहा कि शिकायत मूलतः पत्र के साथ संलग्न कर निर्देशित किया है कि पत्र में उल्लेखित तथ्यों का परीक्षण संस्था के पंजीकृत विधान के अनुसार कर शिकायत पर नियमानुसार निर्णय लेते हुये शिकायतकर्ता के साथ ही इस कार्यालय को भी सूचित करें। इसकी प्रति शिकायतकर्ता विजय सोमानी को भी भेजी गई है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 09 जून 2026

Tue Jun 9 , 2026
आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 09 जून 2026 वर्ष के प्रारंभ में सुखों की प्राप्ति होगी, मन में उत्साह बना रहेगा, मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन […]

You May Like