राशिफल-पंचांग : 09 जून 2026

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 09 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में सुखों की प्राप्ति होगी, मन में उत्साह बना रहेगा, मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, धार्मिक कार्यो मेंसंलग्नता रहेगी, राजनीति में असमंजस्यता रहेगी, व्यक्तिगत संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा में व्यवधान आयेगा, वर्ष के अन्त में दौड़धूप होगी, मित्र के व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, मन में उत्साह बना रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की व्यक्तिगत संबंधों में अत्याधिक दौड़धूप करने से मानसिक तनाव रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से व्यर्थ विवाद होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.

—————————————————

पंचांग 09 जून 2026:-
रा.मि. 19 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण नवमीं भौमवासरे रात 8/54, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 4/40, आयुष्मान योगे रात 2/29, तैतिल करणे सू.उ. 5/14, सू.अ. 6/46, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

—————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 09 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी, बुद्धिमान साहसी एवं उग्र स्वाभाव का होगा, शिक्षा दीक्षा अच्छी रहेगी, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, इसमें नेतृत्व करने की भावना अधिक रहेगी, अपने कार्यो के प्रति सजग, न्यायप्रिय होगा.

—————————————————

मेष- आकस्मिक लाभ का अवसर मिलेगा, भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, आकस्मिक खर्च होगा,पारिवारिक सुख सुविधा प्राप्त होगी.

वृषभ- धार्मिक यात्रा हो सकती है, रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलेगी.

मिथुन- उच्च अध्ययन में बडी सफलता प्राप्त होगी, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग मिलेगा.

कर्क- व्यापारिक यात्रा का योग है, रोकटोक के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है, धार्मिक सत्संग से प्रसन्नता रहेगी, इच्छा के अनुकूल कार्य बनेंगे.

सिंह- लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, मनोंवाछित कार्यो में सफलता मिलेगी, मांगलिक कार्य बनेंगे.

कन्या- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी,जिद में लिये फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं, व्यवसायिक व्यस्तता रहेगी, अतिथि आगमन होगा.

तुला- भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा, ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता रहेगी.

वृश्चिक- बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी, संतान के कारण आपको भावनात्मक पीड़ा हो सकती है, नवीन प्रयासों में सफलता मिलेगी.

धनु- समय के साथ तौर तरीकों में बदलाव कर लें, लाभ अच्छा मिलेगा, भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी.

मकर- धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी,अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक है, साहसिक प्रयत्नों से अभीष्ट कई प्राप्ति होगी.

कुम्भ- जो काम सोच के निकलें हैं, उसे पूरा करने में किसी का सहयोग मिलेगा, आकस्मिक खर्च होगा, नवीन मैत्री संबंधों में सतर्कता बांछनीय.

मीन- घरेलू मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वारूथ्य पर खर्च होगा, कानूनी मामले सुलझेंगे, समय पर सोचे हुये कार्यो की पूर्ति होगी. निजी कार्यो में सफलता मिलेगी.

—————————————————

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण नवमीं को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, के भाव में तेजी होगी, गेहॅू, जौ, चना, गुड, अरहर के भाव में मंदी होगी, वायदा विचार आज पिछले दिन के बने भाव में महत्वपूर्ण उठाव रहेगा. भाग्यांक 2028 है.

—————————————————

Next Post

33 केवी लाइन से झुलसे 3 विद्युतकर्मी, ग्वालियर रेफर

Tue Jun 9 , 2026
दतिया:इंदरगढ़-लांच रोड पर बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर […]

You May Like