नवभारत से जुड़े सुनील योगी सहित मालवा प्रांत केअन्य चार पत्रकार होंगे मुंबई में सम्मानित


बागली: 12 सितंबर 2026 को अटल स्मृति उद्यान सभागार बोरीवली मुंबई में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जनरलिस्ट् का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा इस दौरान देशभर से 100 से अधिक पत्रकार सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा इस दौरान डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील जोगी ,संजय प्रेम जोशी हाटपिपलिया डी एल चौहान पुंजा पुरा एवं अरविंद सिंह लोधी को “उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान ” सम्मानित किया जाएगा 12 सितंबर को आयोजित महाअधिवेशन में सिने जगत से एवं साहित्य जगत से जुड़ी हस्तियां विशेष रूप से शामिल रहेगी।

कार्यक्रम के विषय में संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं आयोजिका श्रीमती शशि दीप द्वारा बताया गया कि लगातार चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पत्रकार साथियों एवं संगठन के सदस्यों में उत्साह है ।शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक संपन्न होने वाले अधिवेशन में पूर्व से पंजीकृत सदस्यों का ही प्रवेश होगा। सम्मानित पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित करते हुए ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया जाएगा देखकर सम्मान किया जाएगा। डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए व्यवस्थापक टीम बनाई गई है जो सभी आमंत्रित पत्रकारों को पहचान पंजीकृत आईडी वितरित करेगी और कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेगी।

अनुमानित रूप से 20 से अधिक राज्यों के पत्रकार कार्यक्रम में शामिल होंगे ।इनमें 25 से अधिक पत्रकार साथी ऐसे हैं जो लगातार सभी अधिवेशन में शामिल रहे। उनका विशेष सम्मान किया जाएगा।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद कैस की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों को अलग-अलग नामांकित पुरस्कार देकर सम्मान किया जाएगा ।आगामी 12 सितंबर को आयोजित महा अधिवेशन में सिने जगत से एवं साहित्य जगत से जुड़ी हस्तियां विशेष रूप से शामिल रहेगी।

Next Post

गड्ढे में टमटम गिरी, टमटम चालक युवक भी साथ में गिरा

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: यहां एक गड्ढे में टमटम गिर पड़ी। टमटम चालक युवक भी साथ में गिर पड़ा। यह वार्ड 7, कृष्णा कॉलोनी, मेवाती मोहल्ले की घटना है। नगर निगम की लापरवाही से कई महीनों से यह गड्ढा खुला पड़ा है। स्थानीय नागरिक कई बार कर शिकायत कर चुके हैं। बारिश में […]

You May Like