33 केवी लाइन से झुलसे 3 विद्युतकर्मी, ग्वालियर रेफर

दतिया:इंदरगढ़-लांच रोड पर बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।निजी कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।

बीटीएल कंपनी द्वारा 11 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग और मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा था। काम के दौरान कर्मचारियों ने ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा को नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान कार्यस्थल पर तार आपस में संपर्क में आ गए और तेज करंट फैलने से पुनीत आदिवासी, अंकित आदिवासी और पारस वर्मा गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ठेकेदार की ओर से केवल 11 केवी लाइन पर कार्य करने के लिए परमिट लिया गया था। कार्यस्थल के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन का शटडाउन नहीं कराया गया। इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बिजली कंपनी के अधिकारी नीरज यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Next Post

ग्वालियर में नये विकास कार्यों की रुपरेखा बनाने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री तोमर

Tue Jun 9 , 2026
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान ग्वालियर शहर के साथ-साथ प्रदेश के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह […]

You May Like