
सीधी। पिपरांव चौकी पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी पिपरांव पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार चौकी पिपरांव में सरोज कुशवाहा पति प्रमोद कुशवाहा, निवासी ग्राम बुढ़गौना नई बस्ती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह आंगनवाड़ी क्रमांक 01 में सहायिका के पद पर कार्यरत है। दिनांक 17 अक्टूबर 25 को लगभग शाम 4 बजे आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर ताला लगाकर घर चली गई थी। दिनांक 18 अक्टूबर 25 को सुबह 9 बजे केंद्र पहुंचने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखी तो दीवार पर लगी एक नग रंगीन एलईडी टीवी चोरी होकर गायब थी। चोरी गई टीवी की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
तत्परता से की गई पुलिस कार्रवाई-
पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और अथक प्रयासों से संदेही आशिक साकेत पिता विजय साकेत निवासी ग्राम बुढ़गौना को हिरासत में लिया। प्रारंभ में आरोपी ने अपराध से इंकार किया, किंतु पुलिस द्वारा हिकमा तमली से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और नशे एवं दिवाली के खर्च की पूर्ति हेतु गांव में घूमते हुए जो भी मूल्यवान सामान मिलता है, उसे चोरी कर बेच देता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसी ने आंगनबाड़ी केंद्र से एलईडी टीवी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एलईडी टीवी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण के खुलासे में
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा,आरक्षक सचिन कुमार, लक्ष्मीकांत पांडे, प्रदीप सेन,सैनिक चक्रधर मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
