एनआईए ने गावड़े हत्याकांड में दो माओवादी आरोपियों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के दिनेश पुसु गावड़े हत्याकांड में दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दोनों वांछित आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं। इनकी पहचान तेलंगाना के निजामाबाद जिले के रघु उर्फ प्रताप उर्फ इरपा उर्फ मुद्देला उर्फ सैलू और महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के शंकर महाका के रूप में हुई है।
गावड़े का नवंबर 2023 में गढ़चिरोली में सीपीआई (माओवादी) सदस्यों ने अपहरण करके बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। उन पर पुलिस मुखबिर होने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का सदस्य होने का संदेह था।
यह वारदात स्थानीय ग्रामीणों में आतंक फैलाने और नक्सली गतिविधियों तथा आंदोलनों से संबंधित किसी भी जानकारी को सुरक्षा बलों के साथ साझा न
करने के लिए संगठन की रणनीति के तहत किया गया था।
एनआईए ने अक्टूबर 2024 में गढ़चिरोली पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी। उसने पहले ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों, डोबा वड्डे, रवि पल्लो, सत्तू महाका और कोमाटी महाका के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया है।
मामले की जांच जारी है और एनआईए इस जघन्य हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है।

Next Post

खरीदी में बाहरी व्‍यक्ति या दलाल का हस्‍तक्षेप न हो

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सिहोरा और मझौली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैहरकला में एसएसजी द्वारा धान उपार्जन की व्यवस्था को देखा और सगोड़ी में मां शारदा वेयर हाउस में चल रही उपार्जन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्‍होंने कहा कि […]

You May Like