खरीदी में बाहरी व्‍यक्ति या दलाल का हस्‍तक्षेप न हो

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सिहोरा और मझौली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैहरकला में एसएसजी द्वारा धान उपार्जन की व्यवस्था को देखा और सगोड़ी में मां शारदा वेयर हाउस में चल रही उपार्जन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्‍होंने कहा कि उपार्जन व्‍यवस्‍था में किसी बाहरी व्‍यक्ति या दलाल का हस्‍तक्षेप न हो।

कलेक्टर ने उपार्जित धान की बोरियों को तौल कर देखा और निर्देश दिए कि तौल के नाम पर किसानों से कोई राशि नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने बारदाने और एफएक्यू धान के संबंध में भी जानकारी ली और उपार्जन प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर पहुंचे, अतिथि शिक्षिका मिली अनुपस्थित
कलेक्‍टर राघवेंद्र सिंह ने सगोड़ी में आंगनवाड़ी केन्‍द्र और माध्‍यमिक शाला का निरीक्षण कियामाध्‍यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान स्‍टाफ की जानकारी ली गई। जिसमें अतिथि शिक्षिका माधुरी उपाध्‍याय अनुपस्थित मिली, जिसे कलेक्‍टर ने संज्ञान मे लिया। उन्‍होंने स्‍कूल की व्‍यवस्‍थाओं को देखा और संबंधित अधिकारी को खराब हेंडपम्‍प व बंद नल को सुधारने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाड़ी केन्‍द्र में दर्ज बच्‍चे, उनके पोषण व सांझा चूल्‍हा के साथ शैक्षणिक व मनोरंजन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

Next Post

बीसीसआई ने टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

Sat Dec 20 , 2025
मुम्बई 20 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी टी-20 विश्वकप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आज यहां कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हुई बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक के बाद टी-20 विश्वकप 2026 […]

You May Like