ब्यावरा। स्थानीय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपना 107 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्ण वातावरण में समारोह पूर्वक मनाया गया. बैंक परिसर में आकर्षक साज-सज्जा की गई.
शाखा प्रबंधक नरेन्द्र कुमार डोयरे के द्वारा आमंत्रित ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक संबंधित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इस अवसर पर ग्राहकगण ज्ञान स्वरुप मूंदड़ा, मॉय शिवा होण्डा शोरुम के संचालक विष्णु बड़ोने, गिरीश गुप्ता राधे मार्ट, ज्योति कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक, प्रियंका ऑटो मोबाईल के प्रशांत मूंदड़ा, गोपाल गुप्ता तथा बैंक के उप शाखा प्रबंधक अंकिता नायल, सहायक प्रबंधक ज्योतसना शाह, केशियर ऋतुराज, संतोष बाथम सहित स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे.
