सौंदर्यीकरण होना दूर, कचरा घर बने डिवाइडर

ब्यावरा। नगर के पुराना ए.बी.रोड पर सौंदर्यीकरण हेतु रोड के मध्य डिवाइडर का निर्माण किया गया किंतु प्रारंभ से ही अनदेखी के कारण डिवाइडर बदहाल अवस्था में है.

सौंदर्यीकरण की जगह डिवाइडर कचरा घर बने हुए है. डिवाइडर पर कचरा फेंका जाता है. मुल्तानपुरा, इंदौर नाका, अहिंसा द्वार, पुराना बस स्टेण्ड, बस स्टेण्ड से लेकर गुना रोड तक डिवाइडर पर अनेक जगह कचरे के ढेर नजर आ जाएंगे.

बदसूरत नजर आते डिवाइडर

किन्हीं लोगों द्वारा नगर के मध्य पुराना ए.बी.रोड पर डिवाइडर के बीच ही कचरा डाल दिया जाता है. इससे डिवाइडर काफी बदसूरत नजर आते है. जबकि पौधारोपण होकर इन डिवाइडर का सौंदर्यीकरण किया जाना था. परन्तु आज भी इन डिवाइडर को सौंदर्यीकरण का इंतजार है.

 

Next Post

सीहोर में जलसंकट गहराने के आसार: तालाब खाली, नपा के दावों के बावजूद जारी पानी चोरी

Wed Nov 12 , 2025
सीहोर। अल्पवर्षा के चलते जिले के अधिकांश जलस्त्रोत खाली पड़े हैं. आगामी दिनों में भीषण जलसंकट गहराने के आसार बनते नजर आ रहे हैं. नपा ने शहर में नल- जल योजना से दो दिन छोड़कर जलप्रदाय करना शुरू कर दिया है, लेकिन संरक्षित पानी को सहेजने में अब भी लापरवाही […]

You May Like