पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार, 5 हजार में हुई थी डील

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना नगर में आज सोमवार को पटवारी मनोज निगम को किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी किसान से खसरा दुरुस्तीकरण के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। किसान ने पटवारी की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को ग्वालियर जाकर की थी।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना तहसील के पटवारी मनोज निगम के पास खनियाधाना और मुहारीकलां के दो हल्के है। मुहारीकलां के किसान गजराज सिंह लोधी ने अपनी जमीन का सौदा कर दिया था लेकिन उसकी जमीन के खसरे पर उसका नाम अंकित नहीं था। उसे जमीन की रजिस्ट्री करनी थी इसलिए किसान पटवारी के पास खसरा दुरुस्तीकरण के लिए गया था।किसान गजराज सिंह लोधी ने बताया कि पटवारी मनोज निगम ने मेरे से 10 हजार रुपए मांगे, काफी मिन्नते करने के बाद 5 हजार रुपए में यह सौदा हुआ। मनोज निगम को मैने 2 हजार रुपए पहले दिए और 3 हजार रुपए बाद में। किसान गजराज लोधी ने इस मामले की शिकायत ग्वालियर जाकर लोकायुक्त पुलिस से कर दी। बताया जा रहा है कि पटवारी मनोज निगम ने आज किसान को बाकी 3 हजार रुपए की रिश्वत खनियाधाना में कारम देव मोहल्ला में किराए के मकान पर बुलाया। किसान तय समय पटवारी के घर 3 हजार रुपए रिश्वत देने पहुंच गया था। जैसे ही किसान ने पटवारी को 500-500 के 6 नोट रिश्सत में दिए वैसे ही उसने बहार खडी डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आई लोकायुक्त की टीम को इशारा कर दिया।

तत्काल अंदर पहुंची लोकायुक्त की टीम ने पटवारी से रिश्वत में दिए गए 3 हजार रुपए जब्त किए और उकसे हाथ धुलवाए तो हाथों से कलर निकलने लगा।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सिविल जजों के लिए अनिवार्य तेलुगु भाषा के खिलाफ याचिका खारिज की

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी, जिसमें उर्दू बोलने वालों के लिए कोई वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध कराए बिना सिविल न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए तेलुगु भाषा में दक्षता अनिवार्य करने […]

You May Like