
ग्वालियर। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के आईजी राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शर्मा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत उन्हें अकादमी स्थित अस्पताल ले गए। अकादमी अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेश शर्मा गुना जिले के रहने वाले थे। वह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इसी वर्ष फरवरी में उन्होंने टेकनपुर अकादमी में पदभार संभाला था। उनके अचानक निधन से बीएसएफ अकादमी और स्थानीय पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
