जांच में खुलासा: नौनिहालों के जीवन से खेल रहा था छात्रावास अधीक्षक

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत हरदुली कला छात्रावास में 20 अगस्त 25 को 14 छात्र फूड प्वाइंजनिंग का शिकार हो गए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज कर ली गई है। जांच में खुलासा हुआ कि अधीक्षक छात्रों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। इसके साथ ही घटिया सामग्री से भोजन बनवाता था। इसी भोजन से एक छात्र की जान गई। मामले में कुंडम पुलिस ने आरोपित अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विदित हो कि राजाराम धुर्वे 14 वर्षीय कक्षा 9 वीं का छात्र था और हरदुली छात्रावास में रह कर पढाई कर रहा था। 20 अगस्त को वे बीमार पड़ गया था। इसके साथ ही 13 अन्य छात्रों की भी तबियत बिगड़ गई थी। 21 अगस्त को राजाराम को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल कुंडम में भर्ती कराया गया था जहां से उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर ले जाया गया था रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया था। कुंडम पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।
पीएम से नहीं सुलझी गुत्थी, विसरा प्रिजर्व, एफएसएल जांच हुई
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा था। बाद में मृतक की पीएम रिपोर्ट आई। पीएमकर्ता डाक्टर द्वारा मौत का सही कारण न बताते हुये विसरा प्रिजर्व किया गया था। मृतक के शव का परीक्षण किया गया। इस दौरान मौत का स्पष्ट ओपिनियन न देने हुये विसरा प्रिजर्व किया गया था। विसराा एफएसएल परीक्षण के लिए आरएफएसएल भेजा गया। जिसकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई जो परीक्षणकर्ता वैज्ञानिक अधिकारी ने विसरा परीक्षण रिपोर्ट में भेजे गयेा था। रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि मौत बीमारी से नहीं हुई है। मौत विषाक्त भोजन के सेवन से हुई है।
खाद्य विभाग ने भी जांच, गुणवत्ता बताई असुरक्षित
पुलिस ने छात्रावास हरदुली कला से सूखा गेहूं का आटा, गेंहू, चावल, अरहर का दाल जब्त किया था जिसे जब्त करते हुए परीक्षण के लिए खाद्य विभाग को भेजा गया। खाद्य विभाग ने परीक्षण रिपोर्ट में सूखा गेंहू का आटा , गेंहू, चावल, अरहर का दाल की गुणवत्ता असुरक्षित होना लेख किया है। सम्पूर्ण मर्ग जांच में साक्षियों, परिजनों, छात्रों, छात्रावास के कर्मचारियो के बयान एवं खाद्य विभाग की रिपोर्ट, चिकित्सीय राय के आधार पर आरोपी गजेन्द्र सिंह झारिया के खिलाफ धारा 105,125,125 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
स्वत: लाते थे घटिया भोजन सामग्री
छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मृतक के परिजनों, छात्रावास के कर्मचारियों छात्रों समेत अन्य के बयान दर्ज किए। जिसमें यह बात सामने आई कि जून जुलाई माह से छात्रावास में नए अधीक्षक के रूप में गजेन्द्र सिंह झारिया की पदस्थापना हुई थी जो छात्रावास की रेख देख नहीं करते थे। महीना, 15 दिन मे कभी कभी आते थे और घटिया (खराब) छात्रावास में छात्रो के खाने के लिये गेंहू आटा चावल दाल आदि स्वत: लाते है और उक्त घटिया सामग्री को भोजन बनाने के लिये छात्रावास के कर्मचारियो को दबाब बनाकर छात्रो को खराब भोजन कराते हैै। इसी कारण से छात्रावास का छात्र राजा राम धुर्वे एवं अन्य 13 लडके छात्रावास का भोजन करके बीमार पड गये थे और इसी दौरान फूड प्वाइंजनिंग होने से लडका राजा राम धुर्वे की मौत हुई।

Next Post

रीवा में सरकारी स्कूल बना गौवंश का ठिकाना

Thu Jan 15 , 2026
रीवा:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रीवा जिले में आवारा मवेशियों को लेकर वृहद स्तर पर गौशालाएं निर्मित की गई हैं. यहां आवारा मवेशियों को रखने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था किए जाने का ढकोसला भी किया जा रहा है.आवारा गौवंश खुलेआम किसानो की फसलो को चौपट कर रहे है, जिससे किसान […]

You May Like