इंदौर:सुपर कॉरिडोर 3 से रोबोट चौराहे तक मेट्रो रेल का दूसरा लोड टेस्ट हो जाएगा. मेट्रो को दिवाली तक गांधी नगर से रोबोट चौराहे तक चलाने की तैयारी अधिकारियों द्वारा की जा रही है. मेट्रो की गांधीनगर से रोबोट चौराहे तक पटरियां बिछाने का काम पूरा हो गया है. साथ ही ट्रेक पर लगातार ट्रॉली रन किया जा रहा है.आगामी 15 अगस्त तक मेट्रो रेल के 11 किलोमीटर लंबे हिस्से में दूसरा लोड टेस्ट का करने की तैयारी है.
पहला लोड टेस्ट किया जा चुका है. बताया जाता है कि 11 स्टेशन पर फिनिशिंग का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है. इंट्री एक्जिट और तकनीकी स्टालेशन का काम भी तेजी से चल रहा है. विजय नगर, मेघदूत और एक अन्य स्टेशन पर इंट्री एक्जिट का काम बाकी है, जो निरंतर किया जा रहा है. बाकी स्टेशन का काम अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि गांधीनगर से रोबोट चौराहे तक की 17 किलोमीटर पर दिवाली तक मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इसमें 16 स्टेशन पर मेट्रो येलो लाइन ट्रेन रुकेगी.
अभी 6 किमी के फेरे लगा रही
अभी मेट्रो रेल गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर 3 तक कुल पांच स्टेशन कवर कर 6 किलोमीटर के फेरे लगा रही है. कल मेट्रो के महाप्रबंधक कृष्ण चैतन्य इंदौर निरीक्षण करने आ रहे है. रोबोट चौराहे तक चलने के बाद मेट्रो रेल से पूर्वी क्षेत्र का दो तिहाई हिस्सा कवर होगा और मेट्रो यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा.
