सूरमा हॉकी क्लब ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 2-1 से हराया

राउरकेला, (वार्ता) जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2024-25 में रोमांचक मुकाबले में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 2-1 से हराया।

आज यहां सोमवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रमाक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों ही गोल करने में विफल रहे।

मैच के दूसरे क्वार्टर में में सूरमा हॉकी क्लब के लिए प्रभजोत सिंह ने (21वें) मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मनिंदर सिंह ने (28वें) मिनट में गोलकर टीम को बढ़त को दोगुना कर दिया।

वही श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने (39वे) मिनट में किया।

 

Next Post

उषा वेंस दूसरी महिला के रूप में सेवा देने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और हिंदू बनी

Tue Jan 21 , 2025
वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, जहां सभी की निगाहें डोनाल्ड ट्रंप और ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस पर थीं, वहीं उनके साथ खड़ी कोई महिला अपने तरीके से इतिहास रच रही थीं वह थी उषा वेंस। सोमवार को 39 वर्षीय उषा वेंस दूसरी […]

You May Like

मनोरंजन