इंदौर के 20 सूबेदार बने रक्षित निरीक्षक, यातायात के 9 अफसरों को पदोन्नति

इंदौर: पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर के 168 सूबेदार और कार्यवाहक रक्षित निरीक्षकों को रक्षित निरीक्षक (आरआई) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं. पदोन्नत अधिकारियों में इंदौर के 20 सूबेदार और एक कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक नौ अधिकारी वर्तमान में यातायात पुलिस में पदस्थ हैं.
जारी सूची के अनुसार जोन 2 थाना प्रभारी राधा यादव कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक से पदोन्नत होकर रक्षित निरीक्षक बन गई हैं.

वहीं यातायात पुलिस में पदस्थ सैयद काजिम हुसैन रिजवी, सुमित बिलोनिया, ब्रजराज अजनार, कुलदीप सिंह परिहार, योगेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, राजू सांवले, मोहिनी गोयल और लक्ष्मी धार्वे को भी रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है. इनके अलावा लाइन और अन्य शाखाओं में पदस्थ 11 सूबेदार भी पदोन्नत हुए हैं. पदोन्नति के साथ अधिकारियों को लेवल 10 के वेतनमान का लाभ मिलेगा. इसके तहत उनका वेतन 9300-34800 रुपए के वेतनमान तथा 4200 रुपए ग्रेड पे के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा.

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने पीतांबरा माई के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं भाजपा की विजयश्री के लिए की कामना

Mon Jul 13 , 2026
दतिया/ग्वालियर: दतिया पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने सिद्धपीठ पहुंचकर पीतांबरा माई के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली एवं भाजपा की विजयश्री के लिए कामना की। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर लगभग 01 बजे वायुमार्ग […]

You May Like

Play sound