पेटलावद हरिराम गेहलोत हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

पेटलावद,पेटलावद पुलिस ने हरिराम गेहलोत हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, हथियार और कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

 

 

पुलिस के अनुसार 02.08.2026 की रात फरियादिया भुलीबाई, उम्र 42 वर्ष, निवासी अटल बस्ती पेटलावद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके परिचित हरिराम पिता गोमाजी गेहलोत, निवासी धुलेट जिला धार के साथ देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड, निवासी संजय कॉलोनी राजगढ़, एक विधि-विरुद्ध बालक, देवा के जमाई और एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इस हमले में हरिराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

 

रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 349/2026, धारा 103(1), 115(2), 296(a), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

*वीडियो वायरल कर फैलाया दहशत*

आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो के जरिए पेटलावद, राजगढ़ और धुलेट क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

 

विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवा सिंगाड फरियादिया के संपर्क में पिछले 10-12 वर्षों से था। देवा को संदेह था कि हरिराम के भी भुलीबाई से संबंध हैं। इसी शक के चलते देवा अपने साथियों के साथ भुलीबाई के घर पहुंचा और मारपीट की। इसके बाद आरोपी मृतक के घर धुलेट जाकर परिजनों को वीडियो दिखाकर धमकाते भी रहे।

 

जांच में पता चला कि आरोपी देवा थाना राजगढ़ का आदतन अपराधी है और उस पर पहले से 13 अपराध दर्ज हैं।

 

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया और एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

 

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन उर्फ राजू भूरिया, निवासी छोटा माछलिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. अर्जुन उर्फ राजू भूरिया, निवासी छोटा माछलिया

2. एक विधि-विरुद्ध बालक

 

मुख्य आरोपी देवा सिंगाड सहित अन्य की तलाश जारी है।

Next Post

कृषि विस्तार अधिकारियों ने eHRMS व्यवस्था पर जताई आपत्ति

Sat Aug 8 , 2026
छतरपुर। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने छतरपुर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने शासन द्वारा eHRMS पोर्टल के माध्यम से लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को तत्काल स्थगित करने की मांग की। […]

You May Like