दतिया/ग्वालियर: दतिया पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने सिद्धपीठ पहुंचकर पीतांबरा माई के दर्शन किए एवं प्रदेश की खुशहाली एवं भाजपा की विजयश्री के लिए कामना की। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर लगभग 01 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आए।
मुख्यमंत्री ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के लिये रवाना हो गए। दतिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी को नामांकन भरवाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.25 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
