केंद्रीय जेल में आज लगेगी विशेष जेल लोक अदालत

ग्वालियर: आज 26 अप्रैल को ग्वालियर केंद्रीय जेल में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसका वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन मध्यप्रदेष उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति व मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा द्वारा केन्द्रीय जेल, ग्वालियर में किया जायेगा।

उद्घाटन समारोह में उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रषासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति आनंद पाठक सहित अन्य सम्माननीय न्यायमूर्तिगण सम्मिलित होंगे तथा प्रदेष के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षगण, लोक अदालत पीठ के सदस्य, सचिव व अन्य न्यायिक, जेल अधिकारीगण सहभागिता करेंगे। उक्त जेल लोक अदालत का आयोजन न्याय सुलभता को आमजन, बंदीगण तक पहुंचाने एवं बंदीगण के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Next Post

ग्राम कोसड में हाहाकार! जलने की कगार पर पूरा गांव

Sun Apr 26 , 2026
भिंड: ग्राम कोसड में हाहाकार मचा हुआ है। पूरा गांव जलने की कगार पर पहुंच गया है। बीहड़ की भीषण आग अब घरों तक पहुँच रही है। जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली है। ग्रामीणों का आरोप है कि डायल 100 आई […]

You May Like