सीएम डॉ यादव से शिवराज की आत्मीय मुलाकात, भोपाल निवास पर शिष्टाचार भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज उनके भोपाल स्थित निवास पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा।

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। यह मुलाकात राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Next Post

अमेरिका-भारत साझेदारी मंच ने किया ट्रम्प की व्यापार संबंधी घोषणा का स्वागत

Tue Feb 3 , 2026
वॉशिंगटन, 03 फरवरी (वार्ता) अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई बातचीत के बाद की गयी व्यापार संबंधी घोषणा का मंगलवार को स्वागत किया। दोनों नेताओं ने सोमवार देर रात भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय व्यापार समझौते […]

You May Like