
ग्वालियर। नवग्रह शक्ति पीठ, डबरा में 10 फरवरी से 20 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें जगद्गुरु शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और अंतरराष्ट्रीय धर्म प्रवक्तागण आशीर्वाद देंगे। दाती महाराज एवं बद्रीश महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ होगा। श्रद्धालु नवग्रह देवताओं के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ ले सकेंगे। 10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा, 11-13 फरवरी को शिव महापुराण कथा पंडित प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे, इसी प्रकार 14-16 फरवरी तक रामकथा कुमार विश्वास सुनाएंगे।17 से 20 फरवरी तक श्री हनुमत कथा पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम सरकार सुनाएंगे।
