टी आई के शासकीय आवास में निकला सात फीट लंबा धामन सांप सुरक्षित रेस्क्यू

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के शासकीय आवास के आंगन में शाम साढ़े छः बजे एक सात फीट लंबा सांप देखकर वहां अफरातफरी मच गई। प्रधान आरक्षक हरिओम बैस की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है। जो कि जहरीला नहीं होता। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 1.22 लाख

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 1.22 लाख रूपए उड़ा लिए । पुलिस ने बताया कि मोहन यादव 44 वर्ष निवासी दुर्गानगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वेयर हाउस में सुपर वाईजर के पद पर कार्यरत है राइट टाउन भंवरताल […]

You May Like