राशिफल-पंचांग: 13 जुलाई 2026

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 13 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:

वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा. वर्ष के मध्य में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी.सहकर्मियों की मदद रहेगी. वर्ष के अन्त में व्यवसाय में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पडेगा. आजीविका के क्षेत्र में अनावश्यक चिन्ता रहेगी. शत्रु पर विजय मिलेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन मधुरतापूर्वक रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में विवाद होगा, मन व्यथित रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेल मिलाप होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा.

————————————————————-

पंचांग 13 जुलाई 2026:-

रा.मि. 22 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण चर्तुदशी चन्द्रवासरे शाम 6/1, आद्र्रा नक्षत्रे रात 3/23, धु्रव योगे दिन 4/39, विष्टि करणे सू.उ. 5/16, सू.अ. 6/44, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज का भविष्य- सोमवार 13 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हष्टपुष्ट सुन्दर एवं मिलनसार होगा. मित्रों की संख्या सीमित होगी. खेलों के प्रति रूचि रखने वाला न्यायप्रिय होगा. किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

————————————————————-

मेष- आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी, लाभ के नये मार्ग खुलेंगे, मिलन होगा, सुख संतोष बना रहेगा.

वृषभ- अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे, नियमित दिनचर्या रहेगी, इष्ट मित्रों का सहयोग रहेगा, मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी, श्रम साध्य कार्य बनेगा.

मिथुन- उत्तराधिकार संबंधी समस्या हल होने से राहत मिलेगी, घरेलू आवश्यकताएं की पूरी करने दौड़धूप करना पड़ेगा, पारिवारिक वातावरण सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.

कर्क- दूसरों के दबाव में लिए फैसले मौका मिलते ही बदल देंगे, मित्र वर्ग उत्साहवर्धक सहयोग करेगा, जायजाद प्रापर्टी आदि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.

सिंह- व्यापारिक समझौते भाग्योदय में सहायक रहेंगे, मन की बात करीबी से कहने पर तनाव कम होगा, किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा. नए उपक्रमों का विकास होगा.

कन्या- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, आपके बढ़ते प्रभाव से लोग ईष्र्या करेंगे, परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम अधिक करना होगा, उत्तम परिणाम प्राप्त होगा.

तुला- जोड़तोड़ करके काम कराने के चक्कर में नुकसान होगा, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी, आशा से अधिक परिश्रम करने पर लाभ होगा.

वृश्चिक- युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ेगा, अपने काम को लेकर ज्यादा गंभरी होंगे, सरकारी विभाग में रूके कार्यों के बनने का योग है.

धनु- बढ़ते खर्च को पूरा करने में कठिनाई आयेगी, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, कामकाज के प्रति अरूचि एवं उदासीनता रहेगी, सोचे हुए कार्यों में बाधा आयेगी.

मकर- बिना सोचे समझे नए काम में हाथ न डालें, लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भाग्यवर्धक शुभ समाचार प्राप्त होगा, धार्मिक काय्र के प्रति रूचि रहेगी.

कुम्भ- अपने संपर्कों से रूके काम निकालने में सफल होंगें यात्रा का योग है. राजकीय प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.

मीन- जिद्दी रवैया तरक्की की राह में बाधक होगा, समाज में आपके कार्य की पहचान बनेगी, सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा, नए संबंधों में मैत्री संबंध महत्वपूर्ण रहेंगें.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण चर्तुदशी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, बिनौला, सन, सरसों, अरंड़ी, मॅूगफली, घी, तेल, में, मंदी की चाल चलेगी, गेहॅू, जौ, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी, में तेजी होगी. भाग्यांक 2489 है.

————————————————————-

Next Post

कार से पांच को मारी टक्कर, विरोध करने पर धमकाया

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर : पाटन थाना अंतर्गत सुरैया मोड़ के पास कार चालक ने पहले पांच लोगों को टक्कर मारी जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार चालक धमकाते हुए फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर नवल सिंह लोधी 34 वर्ष निवासी सुन्द्रादेही बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भगवती […]

You May Like