कार से पांच को मारी टक्कर, विरोध करने पर धमकाया

जबलपुर : पाटन थाना अंतर्गत सुरैया मोड़ के पास कार चालक ने पहले पांच लोगों को टक्कर मारी जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार चालक धमकाते हुए फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर नवल सिंह लोधी 34 वर्ष निवासी सुन्द्रादेही बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भगवती मानव कल्याण संगठन में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है, सुबह काली माई मंदिर पाटन आरती के लिये संगठन के रामजी पटेल, रूपसिंह लोधी, मिलन बर्मन, करन सिंह गौड़ सभी लोग पाटन शहपुरा रोड़ देवी सुरैया मोड के पास इकट्ठा हो रहे थे.

लगभग 8-30 बजे शहपुरा तरफ से एक सफेद रंग की सोनेट कार क्रमांक एमपी एमपी 20 जेड टी 3411 का चालक कार केा तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके एवं संगठन के रामजी पटैल, रूप सिंह लोधी, मिलन बर्मन, करन सिंह, को टक्कर मार दिया जिससे सभी को हाथ पैर व शरीर में चोट आयी। कार चालक रूका जिससे देखकर गाड़ी चलाने के लिये कहा, कार चालक रमेश सिंह लोधी निवासी नन्हवारा ने उसे एवं उसके संगठन के लोगों को धमकाया।

Next Post

एक्सीडेंट कर होटल संचालक पर किया हमला

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज में रविवार को बाइक चालक ने पहले होटल संचालक को टक्कर मारी इसके बाद डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार को मनस्वी बडग़ैंया 24 वर्ष निवासी रामपुर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like