एक्सीडेंट कर होटल संचालक पर किया हमला

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज में रविवार को बाइक चालक ने पहले होटल संचालक को टक्कर मारी इसके बाद डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार को मनस्वी बडग़ैंया 24 वर्ष निवासी रामपुर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्रिका टावर में उसका होटल मन्नत इन के नाम से होटल है।

सुबह अपने होटल से मच्छर वाली अगरबत्ती लेने के लिये मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एक्स 5174 से ब्लूम चौक से छोटी लाईन फाटक की तरफ जा रहा था, वह शास्त्री ब्रिज चढ़ रहा था तभी पीछे तरफ से एक स्पेलेंडर मोटर सायकल चालक जिसमें पीछे 2 व्यक्ति बैठे हुये थे चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह सडक़ पर गिर गया और हाथ पैर में चोट आयी, मोटर सायकल चलाने वाले लडक़े से कहा कि कैसी गाड़ी चला रहे हो, इसी बात पर मोटर सायकल चालक डंडा से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी तथा भाग गया। मोटर सायकल में नम्बर प्लेट नहीं थी।

Next Post

टुकटुक ने युवक को मारा चाकू

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर : बेलबाग थाना अंतर्गत कंजड़ मोहल्ला में शातिर बदमाश टुकटुक ने युवक पर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।पुलिस के मुताबिक स्नेहिल सोनकर 18 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चाय पीने के लिये कंजड़ मोहल्ला से चाय पीकर घर वापस […]

You May Like