
तेंदूखेड़ा/दमोह। थाना अंतर्गत ग्राम सरस्वगली जो नगर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। एक महाविद्यालय मे पढ़ने वाली छात्रा की फांसी से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी लेने पता चला की 18 वर्षीय की छात्रा जो तेंदूखेड़ा के रानी दुर्गावती महाविद्यालय मे अध्यन करती थी। बुधवार करीब सुबह 5 बजे के बाद अचानक फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी, जब सुबह आसपास के लोगों ने छात्रा कीर्ति पिता दशरथ पाल के घर के दरवाजे बंद मिले, तो कुछ परिजन ने छात्रा को बिलाने गये तो छात्रा घर मे पंखा के कुंदे से शव लटका मिला। जिससे कोहराम मच गया, जानकारी लेने पता चला कीर्ति के माता-पिता बाहर सिटी मजदूरी करने गये घर मे बड़े पिता माता के पास रह कर महाविद्यालय मे पढ़ाई करती थी. मंगलवार रात अपनी चर्चारी बहन के साथ सोई थी. सुबह करीब 5 बजे चर्चारी बहन उठ कर अपने घर चली गई. उसी के बाद एक चिट्टी लिखकर कीर्ति ने फांसी लगा ली. चिट्टी में कीर्ति ने अपने मां बाप को सम्बोधित करते हुए लिखा है। कि में अकेली रहती हूं आप लोगों का प्यार मुझे नहीं मिल पा रहा। जिससे में फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी कोई दोष नहीं है, उक्त जानकारी तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने नवभारत को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। वहीं मृतक कीर्ति का अंतिम संस्कार मां बाप के आने के बाद होगा।
