सिंगर नीरज श्रीधर के हिट गीतों के साथ डोहेला महोत्सव का समापन

खुरई। बांबे वाइकिंग बेंड के राक एंड पाप फ्यूजन के लिए मशहूर गायक,प्लेबैक सिंगर नीरज श्रीधर के गीतों से सजी शाम और भव्य आतिशबाजी के साथ खुरई डोहेला महोत्सव -2026 का समापन हो गया। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह जी ने हमें डोहेला मंच की ऐसी समृद्ध परंपरा दी है।अविराज सिंह ने खुरई डोहेला महोत्सव की व्यवस्थाओं में लगे हुये सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी पत्रकारों, मीडिया कर्मियों के साथ सोशल मीडिया के सदस्यो का आभार व्यक्त किया।स्वीडिश भारतीय मूल के सिंगर नीरज श्रीधर ने अपने हिट्स नाचेंगे सारी रात, मैंने तुझको देखा,झक मार के, लव मेरा हिट हिट, आहू आहू, चोर बाजारी दो नैनों की, ख्वाब देखे, हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला है, भूल भुलैंया, तुम्हीं हो बंधु सखा तुम्हीं हो जैसे हिट गाने सुना कर नीरज श्रीधर ने पाप म्यूजिक के प्रेमियों की बल्ले बल्ले कर दी। नीरज के गानों और संगीत पर किला मैदान में आज यूथ आडिएंस बाइब्रेंट हो उठी। दर्शकों से नीरज ने सीधा कनेक्ट किया,वे खुद नाचे और सभी को खूब नचाया । कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रिया वर्डे और वरिष्ठ पार्षद अजीत सिंह अजमानी ने किया।

 

Next Post

बेटियों ने जमाया रग्बी चैंपियनशिप पर कब्जा

Wed Apr 8 , 2026
बुधनी। भोपाल में 4 से 6 अप्रैल के बीच आयोजित 7वीं रग्बी स्टेट चैंपियनशिप में जिले की जूनियर गल्र्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. टीम ने सेमीफाइनल में नर्मदापुरम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबले में रायसेन के खिलाफ हुए रोमांचक […]

You May Like