डीईओ का औचक निरीक्षण: अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर सोमवार को डीईओ एसबी सिंह ने जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण की शुरुआत दोपहर 2 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमतिहवा पूर्व टोला से हुई, जहां पदस्थ दोनों शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं, लेकिन 46 दर्ज छात्रों के मुकाबले मात्र 3 छात्र उपस्थित पाए गए। इस पर डीईओ ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई और अभिभावकों से नियमित संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपुरदेई एवं प्राथमिक विद्यालय खमनिया का निरीक्षण किया गया, जहां विद्यालय संचालन सामान्य पाया गया। दोपहर 2:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूदा के निरीक्षण में कुल 9 कर्मचारियों में से 5 ही उपस्थित मिले। तीन कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक कर्मचारी हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब मिला।

अनुपस्थित शिक्षकों में सत्यभान सिंह 1 अप्रैल से अनुपस्थित, क्रांति प्रजापति 6 अप्रैल को अनुपस्थित और विक्रम प्रताप सिंह 2 अप्रैल से अनुपस्थित शामिल हैं। वहीं धर्मराज तिवारी हस्ताक्षर कर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपराह्न में हाई स्कूल कपुरदेई में बेसलाइन टेस्ट संचालित होता पाया गया। निरीक्षण दल ने संस्था प्रमुखों को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नियमित अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शाम 4:05 बजे प्राथमिक विद्यालय कुसवई का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Next Post

पुस्तक मेले का समापन: विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिली शैक्षणिक सामग्री

Tue Apr 7 , 2026
सीधी: नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ के साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में 05 एवं 06 अप्रैल 2026 को जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित इस मेले में […]

You May Like